Jhansi: नए मतदाता बनने के लिए 65 हजार आवेदन, एसआईआर के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन

एसआईआर के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर चुके हैं। वहीं, नाम कटवाने के लिए भी 3862 ने फाॅर्म-7 भरा है। इसके अलावा मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए भी 21,800 लोग आवेदन कर चुके हैं। एसआईआर के तहत छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची में ऐसे अर्ह युवा, महिला आदि मतदाता जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करने के लिए जरूरी अभिलेख/घोषणा पत्र के साथ फॉर्म-6 भरने के लिए छह मार्च तक का समय दिया गया है। इसके अलावा किसी नाम पर आपत्ति के लिए फॉर्म-7 और किसी नाम में संशोधन/स्थानांतरण आदि के लिए फॉर्म-8 भरकर बीएलओ अथवा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करने अथवा ऑनलाइन भरने के लिए समय दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि अब तक जनपद में 65909 फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। अब तक 3862 फॉर्म-7 और 21800 फॉर्म-8 भरे गए हैं। दावे/आपत्ति दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। यह है स्थिति जनपद फॉर्म-6 फॉर्म-7 फॉर्म-8 बबीना 11464 1245 4074 झांसी नगर 31030 1356 11257 मऊरानीपुर 12970 682 3685 गरौठा 10445 579 2784

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 08:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: नए मतदाता बनने के लिए 65 हजार आवेदन, एसआईआर के तहत दावे-आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन #CityStates #Jhansi #JhansiVoters #JhansiSir #JhansiNews #SubahSamachar