Jhansi: दतिया नगर पालिका के क्लर्क ने फंदा लगाकर दी जान, विभागीय कार्यों की वजह से था परेशान

थाना प्रेमनगर के नाराई मोहल्ला निवासी दिलीप सिंह (54) पुत्र खेत सिंह ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह दतिया नगर पालिका में लिपिक पद पर तैनात थे। उनका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है विभागीय कार्यों की वह कई दिनों से परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब आगे मामले की जांच कर रही है। नाराई मोहल्ला में दिलीप परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से घर बनवा रहे थे। रविवार सुबह दिलीप चाय पीकर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेने चले गए। सामान लेकर लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक नीचे न आने पर छोटा बेटा उनको बुलाने कमरे में गया। कमरा खोलते ही सामने पिता की लाश पंखे पर रस्सी के सहारे लटकी थी। यह देख वह चीख पड़ा। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। दिलीप की मौत से रोना-पिटना मचा है। परिजनों का कहना है विभागीय कार्यों के चलते वह परेशान थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है मामले की आगे जांच कराई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 06:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: दतिया नगर पालिका के क्लर्क ने फंदा लगाकर दी जान, विभागीय कार्यों की वजह से था परेशान #CityStates #Jhansi #MunicipalClerkCommitsSuicide #JhansiSuicideCase #DatiaMunicipalClerkCommitsSuicide #SubahSamachar