Jhansi: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जुटेंगे 18 मंडल के खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जा रहा आयोजन

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और मुक्केबाजी संघ की ओर से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता एक अक्तूबर से चार अक्तूबर तक खेली जाएगी। इसके लिए स्टेडियम में तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। उपक्रीडाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 18 मंडल में लगभग 170 खिलाड़ी शामिल हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर जिलाधिकारी गौरांग राठी, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ऋषि बनारस, रॉकी मेरठ और अमन राठौर आगरा भी मौजूद रहेंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 01, 2026, 08:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जुटेंगे 18 मंडल के खिलाड़ी, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जा रहा आयोजन #CityStates #Jhansi #JhansiDhyanchandStadium #JhansiBoxingCompetition #SubahSamachar