Jhansi: अनुरक्षण कार्य के नाम पर घंटों काटी जा रही बिजली, कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों में आक्रोश

अनुरक्षण कार्य के नाम पर की जा रही बिजली कटौती से व्यवसायियों में भारी नाराजगी है। उनके कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि गर्मी से पहले हालात नहीं सुधरे तो वे आंदोलन करेंगे। इन दिनों अनुरक्षण माह चलाया जा रहा है। साथ ही बिजनेस प्लान के नाम पर भी रोजाना किसी न किसी इलाके में बिजली काटी जा रही है। सीपरी बाजार हो या बड़ा बाजार या फिर सदर बाजार, सभी इलाकों में बिजली कटौती हो रही है। सोमवार को हंसारी ट्रांसमिशन से दिनभर कटौती रही, इसके चलते घरेलू उपभोक्ताओं के साथ कारोबारी प्रभावित रहे। इन दिनों में गुल रही बिजली 16 फरवरी : सीपरी क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक व सूती मिल इलाके में सुबह दस से एक बजे तक बिजली गुल रही। 17 फरवरी : सीपरी क्षेत्र के सभी फीडर सुबह सात से शाम पांच बजे तक बंद रहे। 18 फरवरी : जेल चौराहा इलाके का 33 केवी लाइन से बिजली सुबह दस से दोपहर दो बजे तक बाधित रही। 22 फरवरी : सीपरी पावर हाउस की सुबह दस से पांच बजे तक व जेल चौराहा क्षेत्र की बिजली सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। 23 फरवरी : सीपरी क्षेत्र के 11 केवी के सभी फीडर सुबह दस से शाम पांच बजे तक बंद रहे। 27 फरवरी : सूती मिल व उनाव गेट के फीडर पर सुबह दस से 12 बजे तक बिजली बाधित रही। 01 मार्च। हंसारी के ट्रांसमिशन सेंटर से 132 केवी बंद होने से सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक बिजली नहीं मिली। यह बोले कारोबारी आए दिन बिजली कटौती से व्यवसाय में भारी नुकसान हो रहा है। बिजली न रहने से जेनरेटर चलाना पड़ता है, इससे डीजल के खर्च के साथ शोर भी होता है। ग्राहक और व्यवसायी दोनों परेशान हैं। मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष, सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन। बिजली कटौती को लेकर पूर्व में चीफ इंजीनियर का घेराव किया गया था लेकिन अब स्थिति फिर वैसे ही है। बिजली जाने से मजदूर बुलाने के बाद भी काम नहीं हो पाता। मजदूरों को बिना काम के पैसे देने पड़ते हैं। पवन गुप्ता, ट्रांसपोर्ट कारोबारी इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, फ्रिज, इनवर्टर, वाशिंग मशीन समेत अन्य आइटम बिना चेक किए नहीं बेचे जाते। बिजली गुल होने से कई बार ग्राहक लौट जाते हैं और बड़ा नुकसान हो जाता है। अतुल जैन, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी अभी ज्यादा गर्मी नहीं है फिर भी यह हाल है। कुछ दिन बाद ज्यादा गर्मी आएगी तो बिजली और गुल होने से परेशानी बढ़ेगी। इस असुविधा का विरोध करेंगे।- राजेश बिरथरे, अध्यक्ष, किराना कारोबारी संघ, बड़ा बाजार गर्मियों में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसीलिए अभी अनुरक्षण कार्य चल रहा है। साथ ही बिजनेस प्लान के तहत होने वाले कार्यों में भी फीडर बंद करने पड़ते हैं लेकिन 15 मार्च के बाद दिक्कत कम हो जाएगी। पुष्कर सिंह, अधीक्षण अभियंता

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 04:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: अनुरक्षण कार्य के नाम पर घंटों काटी जा रही बिजली, कारोबार प्रभावित होने से व्यापारियों में आक्रोश #CityStates #Jhansi #PowerCutsAreBeingMadeInTheNameOfMaintenan #JhansiElectricityDepartment #PowerCutsAreHappeningInJhansi #SubahSamachar