Jhansi: युवती ने प्रेमी से आर्यसमाज मंदिर में किया विवाह, वीडियो वायरल कर परिजन से बताया खतरा
कस्बा निवासी छात्रा के नौ दिन पहले लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में युवती ने युवक के साथ आर्य समाज के मंदिर में शादी कर लेना बताया। साथ, ही परिजनों से खुद को खतरा बताया। छात्रा के पिता ने गुरसराय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया हुआ है। कस्बा निवासी व्यक्ति ने गुरसराय थाना पुलिस को पुत्री को बहलाकर ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री 24 फरवरी को गुरसराय के बाल विद्या में 12वीं की परीक्षा देने गई थी। वहीं से अंकित यादव निवासी ककरबई उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मूलरूप से वह मऊरानीपुर का निवासी है। पत्र में आगे बताया कि वह पहले से बेटी से फोन पर बातें किया करता था। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गुरसराय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बृहस्पतिवार को उनकी पुत्री और आरोपी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसमें लड़की अपनी मर्जी से आर्यसमाज मंदिर में शादी करने की बात कह रही है। साथ ही, अपनी व प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा बताते हुए कहा जा रहा है कि यदि भविष्य में मेरे साथ कोई घटना होती है तो मेरे परिजन इसके जिम्मेदार होंगे। वायरल वीडियो में युवक युवती द्वारा आर्य समाज मंदिर ट्रस्ट से शादी करना दिखाया जा रहा है। हालाकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 05:48 IST
Jhansi: युवती ने प्रेमी से आर्यसमाज मंदिर में किया विवाह, वीडियो वायरल कर परिजन से बताया खतरा #CityStates #Jhansi #ALovingCoupleGotMarriedInJhansi #ALoveAffairCase #JhansiNews #SubahSamachar
