Jhansi: नगर निगम ने बंद कराई 900 फैंसी और हाईमास्ट लाइटें, विद्युत भार कम करने के लिए की पहल

विद्युत भार कम करने के लिए नगर निगम ने महानगर में 900 फैंसी, हाईमास्ट आदि लाइटें बंद करा दी हैं। इनमें लगभग एक तिहाई लाइटें पार्कों में लगी हैं, जो रात 10 बजे के बाद बंद कराई जाती हैं। निगम अधिकारियों का दावा है कि इससे 200 किलोवाट तक विद्युत भार कम हो गया है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में विद्युत कटौती से लेकर लाइन ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। बताया गया कि महानगर में नगर निगम की ओर से लगवाई गईं फैंसी लाइटें, हाईमास्ट, स्ट्रीट लाइटों, झालरों आदि के चलने से लगभग दो हजार किलोवाट का विद्युत भार पड़ता है। इसको कम करने के लिए नगर निगम ने आइकोनिक सड़क पर लगीं करीब 600 फैंसी लाइटों को बंद करवा दिया है। बताया गया कि इस मार्ग पर पहले से ही स्ट्रीट लाइटें, झालर आदि लगी हुई हैं। ऐसे में फैंसी लाइटें बंद होने से अंधेरा नहीं होता है। इसके अलावा पार्कों में लगी लगभग 300 लाइटें भी बंद करवा दी गई हैं। हालांकि, रात 10 बजे के बाद पार्कों की लाइट बंद की जाती हैं। नगर आयुक्त आकांक्षा राणा का कहना है कि बिजली की बचत के लिए आइकोनिक सड़क आदि पर लगी डेकोरेटिव लाइटों को बंद कराया गया है। इससे विद्युत भार भी कम हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: नगर निगम ने बंद कराई 900 फैंसी और हाईमास्ट लाइटें, विद्युत भार कम करने के लिए की पहल #CityStates #Jhansi #JhansiMunicipalCorporation #JhansiCorporationShutDownFancyLights #JhansiNews #SubahSamachar