Jhansi: आईडी हैक कर युवती को धमका रहा पुलिसकर्मी का पुत्र, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी
नवाबाद थाना निवासी युवती को उसका पूर्व प्रेमी इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड कर ब्लैकमेल कर रहा है। सोशल मीडिया आईडी भी उसने हैक कर ली। जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मी का पुत्र है इस वजह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अफसरों की दखल के बाद नवाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राज श्रीवास निवासी वंशी नगर, खुशीपुरा के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे लेकिन, अब काफी समय से उसका अलगाव हो गया है। इसे बावजूद आरोपी उसे परेशान कर रहा है। उसकी निजी तस्वीरों को एडिट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। यह फोटो और आपत्तिजनक संदेश उसके परिजनों को भी भेजता है। रात में अंतरराष्ट्रीय नंबरों से फोन कर परेशान करता है। उसके साथ बाहर चलने का दबाव बना रहा था। पुलिसकर्मी का बेटा होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 13:51 IST
Jhansi: आईडी हैक कर युवती को धमका रहा पुलिसकर्मी का पुत्र, अश्लील फोटो वायरल करने की दे रहा धमकी #CityStates #Jhansi #Policeman'sSonIsThreateningAGirl #BullyingByAPoliceman'sSonInJhansi #JhansiCrime #ThreatToMakeTheGirl'sVideoViral #SubahSamachar
