Jhansi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लेकर हड़पे 25 लाख, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस

कोतवाली के डरू भोडेंला मोहल्ला निवासी निखिल गुप्ता से धोखाधड़ी करके पच्चीस लाख रुपये हड़प लिए गए। भुक्तभोगी का आरोप है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम का सहारा लेकर आरोपी अब पैसा वापस नहीं कर रहा है। निखिल की मां कमलेश गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऊंचे राजनीतिक कनेक्शन की बात सुन सहमे पीड़ित निखिल की मां कमलेश ने पुलिस को बताया उनके पुत्र निखिल की गोलाकुआं सूजे खां खिड़की निवासी संदर्भ श्रीवास्तव से जान पहचान है। दोनों ने एक साथ आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। संदर्भ ने घरेलू संबंधों का हवाला देकर पैसों की सख्त जरूरत बताई। 29 नवंबर 2024 को संदर्भ ने 30 लाख रुपये मांगे। यह पैसा दो-तीन माह के अंदर लौटा देने का वादा किया। निखिल ने अलग-अलग तारीख में 27 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ महीने बाद निखिल ने आरोपी से पैसे लौटाने को कहा। उसने सिर्फ दो लाख वापस किए लेकिन, पूरा पैसा नहीं लौटाया। आरोप है बाकी पैसा वापस मांगने पर वह टालमटोल करने लगा। आरोपी संदर्भ श्रीवास्तव ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं से संबंध बताते हुए कहा कि उसके लिए यह पैसा कुछ नहीं है। कुछ दिनों बाद निखिल के दोबारा मांगने पर उसने पैसा देने से साफ इन्कार कर दिया। आरोपी उसे धमकाने लगा। झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। वह लोग उसके ऊंचे राजनीतिक कनेक्शन की बात सुनकर सहमे हुए थे। धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज यह बात निखिल ने अपनी मां को बताई। उसकी मां कमलेश पुत्र को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां आरोपी संदर्भ श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करा दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि बैंक लेन-देन, चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 05:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम लेकर हड़पे 25 लाख, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस #CityStates #Jhansi #FraudInTheNameOfDefenseMinisterRajnathSing #JhansiCrimeNews #FraudCaseInJhansi #SubahSamachar