Jhansi: आठ माह के अकेलेपन से ऊबकर दी जान, बेटे एवं पत्नी दिल्ली में रहते थे, पड़ोसियों ने देखा फंदे से लटका

अकेलेपन से ऊबकर सदर बाजार के मथुरा कॉलोनी निवासी संजय यादव (50) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आठ महीने से पत्नी एवं दो बेटे उससे दूर दिल्ली में रहते थे। संजय की मां की भी पिछले साल मौत हो गई थी। आसपास किसी के न होने से वह दुखी रहता था। दो दिन से उसे बाहर न देख पड़ोसी पता लगाने घर पहुंचे, जहां उसका शव फंदे से लटका मिला। अकेले रहने से रहता था दुखी सिमराहा गांव के पास मथुरा कॉलोनी में संजय यादव अकेले रहता था। पत्नी आशा अपने दोनों बेटे अमन एवं रमन के साथ दिल्ली के बाबरपुर इलाके में रहती है। दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। पड़ोसियों ने बताया कि करीब आठ माह से संजय अकेले रहता था। पिछले साल संजय की मां की मौत हो गई। इससे भी वह दुखी रहता था। बाहर भी वह कम निकलता था। मंगलवार को पूरे दिन घर से बाहर नजर नहीं आया। पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस पड़ोस में रहने वाले लोग उसे आवाज लगाते हुए अंदर पहुंचे। भीतर बने कमरे में रस्सी के सहारे शव फंदे से लटका हुआ था। पड़ोसियों की सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। बुधवार को पत्नी एवं बेटे भी आ पहुंचे। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 14, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: आठ माह के अकेलेपन से ऊबकर दी जान, बेटे एवं पत्नी दिल्ली में रहते थे, पड़ोसियों ने देखा फंदे से लटका #CityStates #Jhansi #TroubledByLoneliness #JhansiSuicideCase #SubahSamachar