झारखंड: लेपांग गांव के पास सड़क पर दिखा 30 से अधिक जंगली हाथियों का झुंड, शावकों को देखकर ग्रामीणों में दहशत

नोवामुंडी वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेपांग गांव के समीप रविवार सुबह उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब 30 से अधिक जंगली हाथियों का विशाल झुंड सड़क पार करता हुआ दिखाई दिया। इस झुंड में छोटे-छोटे शावक भी शामिल थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में हाथियों को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 5:00 बजे हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत सतर्क हो गए और उन्होंने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थिति को संभालते हुए हाथियों के झुंड को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर रवाना किया। वन विभाग की तत्परता से हाथियों को बिना किसी नुकसान के जंगल की ओर भेज दिया गया। वन विभाग ने सतर्क रहने की अपील की हाथियों का झुंड रवाना होने के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि ग्रामीण हाथियों के झुंड के आसपास न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें। फोटो और वीडियो बनाने से बचें वन विभाग ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि वे फोटो या वीडियो बनाने के लिए हाथियों के नजदीक जाने से बचें। खासकर सुबह और शाम के समय जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले ग्रामीण विशेष सावधानी बरतें। हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इलाके में अब भी सतर्कता बरती जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 16:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड: लेपांग गांव के पास सड़क पर दिखा 30 से अधिक जंगली हाथियों का झुंड, शावकों को देखकर ग्रामीणों में दहशत #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandHindiNews #WestSinghbhumNews #NoamundiNews #LepangVillage #WildElephant #HerdOfElephants #JharkhandElephantNews #ForestDepartment #ElephantMenace #SubahSamachar