झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक 12% मतदान, 48 यूएलबी में शांतिपूर्ण वोटिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में सोमवार को हो रहे नगर निकाय चुनाव में सुबह 9 बजे तक लगभग 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। एक चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के सचिव राधे श्याम प्रसाद ने कहा कि सुबह 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।” करीब 43 लाख से अधिक मतदाता 6,000 से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची के वार्ड नंबर 40 में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अलकातिवारी आगे कहा कि राज्य भर में सभी शहरी निकायों से अब तक शांतिपूर्ण मतदान की रिपोर्ट मिल रही है। मैं मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वहीं, राधे श्याम प्रसाद ने बताया कि 48 शहरी निकायों में मेयर और चेयरपर्सन के पदों तथा 1,042 वार्डों में पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। पढ़ें:48 नगर निकायों में आज मतदान, 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला; कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मेयर और चेयरपर्सन पद के लिए 562 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 235 महिलाएं शामिल हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 5,562 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 2,727 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चुनाव के लिए कुल 4,307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 896 को अतिसंवेदनशील और 2,445 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झारखंड नगर निकाय चुनाव: सुबह 9 बजे तक 12% मतदान, 48 यूएलबी में शांतिपूर्ण वोटिंग; सुरक्षा व्यवस्था कड़ी #CityStates #Ranchi #Jharkhand #JharkhandMunicipalElectionVotingUpdate #12PercentTurnout9AmNews #48UlbPollingReport #JharkhandUrbanBodyElection2026 #ElectionCommissionJharkhandUpdate #SecurityArrangementsPollingDay #JharkhandCivicPollsLiveUpdate #VoterTurnoutStatisticsJharkhand #SubahSamachar