Panipat News: राधा रमन मंदिर में मनाया गया झूलन महोत्सव
पानीपत। विराट नगर स्थित राधा रमण मंदिर में शनिवार को झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर प्रभु का आशीर्वाद लिया। इस दौरान गायकों ने सावन की बरसे बदरिया, यह जो प्रेम की बात है उद्धव बंदगी की जरूरत नहीं है, तेरो लाला ने माटी खाई यशोदा सुन मांई, इतना बड़ो माटी को डेलो तुरंत श्याम ने मुख में ले लो यानो गटक गटक गटकाई समेत भजनों से राधा-कृष्ण की महिमा का गुणगान किया।कार्यक्रम का आयोजन सावन के प्रारंभ होने के उपलक्ष्य में किया गया। श्याम संकीर्तन मंडल के भजन गायक सतीश अनेजा ने सुंदर भजनोंं की प्रस्तुति दी। इस दौरान महिलाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। मंदिर के प्रधान विपिन चुघ ने बताया कि सावन माह के शुरू होने के उपलक्ष्य में मंदिर में झूलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायक सतीश अनेजा ने भगवान शिव और राधा रानी की लीला का वर्णन किया। इस मौके पर जुगल कंसल, गुलशन बरेजा, राजीव कंसल, गुलशन अरोड़ा, महेश भाटिया, राहुल मनचंदा, विक्की अरोड़ा, जय सिंह, नरेश टिहरी, संतलाल कपूर, तिलक मिगलानी, हरीश कोचर, पंडित नवल किशोर, माधव शर्मा, संत लाल कपूर, मोहनलाल वाधवा, निर्मला दिलोरी मौजूद रही। संवाद राधा रमण मंदिर झूलन महोत्सव में सजाया कृष्ण का दरबार। मंदिर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 02, 2026, 03:42 IST
Panipat News: राधा रमन मंदिर में मनाया गया झूलन महोत्सव #JhulanMahotsavCelebratedAtRadhaRamanTemple. #SubahSamachar
