Gurugram News: 54 बार रक्तदान करने वाले जितेंद्र सुखराली हुए सम्मानित

गुरुग्राम। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम ने रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रक्तदाताओं एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली समाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सेक्टर-17 निवासी जितेंद्र सुखराली को 54 बार रक्तदान और रक्तदान शिविरों के आयोजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जितेंद्र सुखराली ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1998 में रक्तदान सेवा की शुरुआत की थी। इस सेवा के लिए उन्हें प्रेरणा अपने मित्र राजीव की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु से मिली। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 17:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: 54 बार रक्तदान करने वाले जितेंद्र सुखराली हुए सम्मानित #JitendraSukhrali #WhoHasDonatedBlood54Times #Honored. #SubahSamachar