Jammu News: जीएनएन जम्मू हॉकी लीग - जीएनएन और पुंछ इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचे
जम्मू। केके हक्कू स्टेडियम में जीएनएन जम्मू हॉकी लीग के तहत मंगलवार को दो मुकाबले हुए। जीएनएन हॉकी क्लब और पुंछ इलेवन ने मैच बड़े अंतर से जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।पहले मुकाबले में जीएनएन हॉकी क्लब ने साहिल हॉकी क्लब को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तेजवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पुंछ इलेवन ने शहीद भगत सिंह हॉकी क्लब को 6-0 से हराया। हरमनदीप सिंह मैन ऑफ द मैच बने। सेमीफाइनल मुकाबले बुधवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल बंधु राख हॉकी क्लब और हीरानगर हॉकी क्लब जबकि दूसरा खालसा हॉकी क्लब और जीएनएन हॉकी क्लब के बीच होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 02:53 IST
Jammu News: जीएनएन जम्मू हॉकी लीग - जीएनएन और पुंछ इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचे #JnnJammuHocketLeague #SubahSamachar
