Palwal News: रोजगार मेला तीन को, निजी क्षेत्र में मिलेंगे अवसर
पलवल।जिला रोजगार कार्यालय की ओर से तीन जुलाई को सुबह 10:00 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में लगेगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। आवेदक को https://forms.gle/31EZVPzJcvpoCoqq8 पर पंजीकरण करवाना होगा। जिला रोजगार अधिकारी शक्तिपाल ने बताया कि इसमें 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। फ्रेशर और अनुभवी दोनों को अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लानी होंगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 11:11 IST
Palwal News: रोजगार मेला तीन को, निजी क्षेत्र में मिलेंगे अवसर #JobFairOnThe3rd;OpportunitiesInThePrivateSector. #SubahSamachar
