Rohtak News: रोजगार मेले में 525 युवाओं दिया ज्वाइनिंग लेटर

महम। प्रधानमंत्री शिक्षुता एवं रोजगार मेला के तहत 25 मई को स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य इंद्र सिंह ने बताया कि मेले में शिवम ऑटोटेक, स्वराज इंजन लिमिटेड, यानी मिडा, बेलसोनिका, मासु ब्रेक, टीसीएल लॉजिस्टिक, गोदरेज, रिलायंस जियो, जेआरजी ऑटोमोटिव, वीवीडीएन प्राइवेट लिमिटेड, श्रीराम पिस्टन, रॉकमैन, पी दास बोरिंग और याजकी इंडिया लिमिटेड सहित कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने भाग लिया। मेले में 600 अभ्यर्थी पहुंचे। इनमें से 525 युवाओं को मौके पर ही ज्वाइनिंग लेटर दिया गया। कार्यक्रम में शुगर मिल के एमडी मुकुंद तंवर मुख्य अतिथि रहे। आयोजन विकास कुमार, सोमबीर सिंह और अक्षय ने किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: रोजगार मेले में 525 युवाओं दिया ज्वाइनिंग लेटर #JoiningLettersWereGivenTo525YouthInTheEmploymentFair. #SubahSamachar