Lucknow News: केकेसी के नए प्राचार्य बने प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में बृहस्पतिवार को प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने उन्हें कार्यभार सौंपा। प्रो. शुक्ल अब पूर्व की भांति महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में प्रोफेसर के पद पर कार्य करते रहेंगे। प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय इससे पहले आयोग से चयनित प्राचार्य के रूप में स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पट्टी, प्रतापगढ़ में कार्यरत थे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 19:41 IST
Lucknow News: केकेसी के नए प्राचार्य बने प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय #LucknowNews #SubahSamachar
