UP: दुष्कर्म के झूठे केस से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा, थाना प्रभारी समेत 10 को बनाया पक्षकार

UP News: दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद पत्रकार महर्षि कुमार सेठ ने अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और पेशेवर साख को हुई क्षति का हवाला देते हुए जौनपुर दीवानी न्यायालय में मानहानि का वाद दायर किया है। इस वाद में चौबेपुर थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत 10 लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है। पत्रकार महर्षि कुमार सेठ का आरोप है कि पारिवारिक रंजिश के चलते उनकी पत्नी श्वेता सोनी, भाई आदेश सेठ और बहनोई राजेंद्र स्वर्णकार सहित अन्य लोगों ने उन्हें सुनियोजित तरीके से झूठे आपराधिक मुकदमों में फंसाया। उनका दावा है कि दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में बिना समुचित जांच के चौबेपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि वाराणसी की अदालत ने पहले मामले की जांच कर विवेचना करने के निर्देश दिए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: दुष्कर्म के झूठे केस से बरी पत्रकार ने ठोका मानहानि का दावा, थाना प्रभारी समेत 10 को बनाया पक्षकार #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar