Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर घर वापसी की राह आसान, एचआरटीसी ने उतारीं विशेष बसें
दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से दौड़ीं अतिरिक्त बसें, यात्रियों की संख्या पर बढ़ेगी बसों की संख्यासंवाद न्यूज एजेंसीहमीरपुर। दिवाली का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए घर लौट रहे हिमाचलियों के सफर को आसान बनाने के लिए एचआरटीसी हमीरपुर मंडल ने तैयारी की है। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचाने के लिए निगम ने विशेष बसों का इंतजाम किया है। दिल्ली से छह नवंबर को हमीरपुर मंडल की 20 विशेष बसें हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। इनमें हमीरपुर डिपो की चार, देहरा की तीन, ऊना की तीन, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की आठ बसें शामिल रहीं। बसें हमीरपुर बस अड्डा सहित अन्य बस अड्डों पर पहुंची। सात नवंबर को दिल्ली से 18 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें हमीरपुर की चार, देहरा की तीन, ऊना की चार, नालागढ़ की दो और बिलासपुर की पांच बसें यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाएंगी।चंडीगढ़ में रह रहे लोगों को घर वापसी के लिए भी निगम ने व्यापक व्यवस्था की है। छह नवंबर को चंडीगढ़ से 27 विशेष बसें चलाई गईं। इनमें देहरा डिपो की पांच, हमीरपुर की आठ, ऊना की छह और बिलासपुर की आठ बसें शामिल थीं। सात नवंबर को भी 24 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को सुविधा देंगी। इनमें देहरा की चार, हमीरपुर की सात, ऊना की पांच और बिलासपुर की आठ बसें शामिल रहेंगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी और कामकाज करने वाले लोगों को भी दिवाली पर घर पहुंचाने के लिए विशेष बसें लगाई हैं। छह नवंबर को बद्दी से नौ बसें चलाई गईं, जबकि सात नवंबर को भी नौ विशेष बसें विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।कोट-यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। फिलहाल बसें हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 17:58 IST
Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर घर वापसी की राह आसान, एचआरटीसी ने उतारीं विशेष बसें #JourneyHomeForDiwaliMadeEasier;HRTCRollsOutSpecialBuses #SubahSamachar
