Noida News: जेपी के फ्लैट खरीदार ओसी मांगने नोएडा प्राधिकरण पहुंचे

जेपी कॉसमॉस और केंसिंग्टन बुलेवर्ड के खरीदार एसीईओ से मिलेमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। प्राधिकरण में बुधवार को जेपी कॉसमॉस सेक्टर-134 और केंसिंग्टन बुलेवर्ड सेक्टर-131 के फ्लैट खरीदार अधिभोग प्रमाणपत्र (ओसी) मांगने के लिए पहुंचे। फ्लैट खरीदारों ने कहा कि जेपी की परियोजनाओं को देख रही एजेंसी सुरक्षा की तरफ से जुलाई और दिसंबर-2025 में दोनों ही परियोजनाओं में ओसी के लिए आवेदन किया गया था। लेकिन अब तक आवेदन का निस्तारण नोएडा प्राधिकरण में नहीं हुआ। इसलिए फ्लैट में कब्जा नहीं मिल पा रहा है।कॉसमॉस होमबायर्स के प्रतिनिधि प्राणेश सिन्हा ने यह पक्ष एसीईओ सतीश पाल के सामने रखा। एसीईओ ने फ्लैट खरीदारों की समस्याएं सुनीं और प्राधिकरण स्तर पर प्रक्रिया की जानकारी ली। एसीईओ ने बताया कि ओसी के लिए आवेदन बिल्डर की तरफ से किया गया था। कुछ आपत्तियां थीं जो बिल्डर को वापस भिजवाई गई थीं। नियोजन विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि बिल्डर से संपर्क कर आपत्तियों का निस्तारण करवाए। आपत्तियों का निस्तारण हो जाने पर ओसी जारी करवा दिया जाएगा। कॉसमॉस होमबायर्स के प्रतिनिधि प्राणेश सिन्हा ने बताया कि कॉसमॉस के 12 टावर का ओसी अभी नहीं हुआ है। इनके फ्लैट खरीदार लंबे समय से अपना फ्लैट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 17:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: जेपी के फ्लैट खरीदार ओसी मांगने नोएडा प्राधिकरण पहुंचे #JP'sFlatBuyersReachedNoidaAuthorityAskingForOC #SubahSamachar