July Masik Shivratri 2026: जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

July Masik Shivratri 2026: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह पावन व्रत प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, पापों का नाश होता है और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा भी माना जाता है कि, मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से करियर और व्यापार में तरक्की के मार्ग खुलते हैं, धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है तथा यात्रा में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। वहीं जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता हो, उनके लिए भी यह व्रत विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 में मासिक शिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




July Masik Shivratri 2026: जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि #Festivals #National #JulyMasikShivratri2026 #JulyMasikShivratri2026Date #KabHaiJulyMasikShivratri2026 #JulyMasikShivratriTimings #SubahSamachar