गुरु अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को धन और करियर के मामले में रहना होगा सावधान
वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, धर्म, भाग्य, संतान और विस्तार का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु की स्थिति में होने वाला परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 8 अक्तूबर 2026 को बृहस्पति अश्लेषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरु के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। हालांकि, कुछ राशियों के लिए यह अवधि अपेक्षाकृत चुनौतीपूर्ण रह सकती है। विशेष रूप से धन और करियर से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान बिना पूरी जानकारी के निवेश करने, बड़ा आर्थिक जोखिम लेने या किसी को जल्दबाजी में पैसा उधार देने से बचना बेहतर माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन तीन राशियों को गुरु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 06, 2026, 07:31 IST
गुरु अश्लेषा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को धन और करियर के मामले में रहना होगा सावधान #Predictions #National #JupiterTransit2026 #JupiterNakshatraTransit2026 #JupiterEntersAshleshaNakshatra #GuruNakshatraGochar2026 #JupiterTransitOctober2026 #JupiterAshleshaNakshatra #AshleshaNakshatraTransit #GuruGochar2026 #SubahSamachar
