ज्योतिर्मठ हेलीकॉप्टर हादसा: नियम दरकिनार, खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम ने ले ली छह लोगों की जान
ज्योतिर्मठ के पास हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे की वजह खराब मौसम व तकनीकी खराबी माना जा रहा है। खराब मौसम में हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सख्त एसओपी बनाई गई है उसके बावजूद यह हेलीकॉप्टर कैसे उड़ान भरते रहे यह सवाल बना हुआ है। चमोली जिले में बृहस्पतिवार से मौसम खराब था। शुक्रवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी था। चोटियों से लेकर घाटियों तक कोहरा छाया हुआ था लेकिन हेलीकॉप्टर धड़ल्ले से उड़ान भर रहे थे। सख्त नियमों के बावजूद हेली कंपनी की मनमानी छह लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। चमोली हादसे में छह की मौत: चट्टान से टकराया, फिर खाई में गिरते ही हेलीकॉप्टर में लगी आग, जान गंवाने वाले कौन
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 23:07 IST
ज्योतिर्मठ हेलीकॉप्टर हादसा: नियम दरकिनार, खराब मौसम में उड़ान भरने के जोखिम ने ले ली छह लोगों की जान #CityStates #Chamoli #Uttarakhand #BadrinathHelicopterCrash #ChamoliHelicopterCrash #PilotPilgrimsDied #HelicopterCrash #UttarakhandHelicopterCrash #SubahSamachar
