कबीरधाम में वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध लकड़ी जब्त, बॉर्डर के ढाबों पर छापेमारी में खुलासा
कबीरधाम वन विभाग ने अवैध लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जंगल से लकड़ी की चोरी और उसके भंडारण के खेल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई। साथ ही, ढाबों पर छापेमारी कर अवैध जलाऊ लकड़ी भी पकड़ी गई। वन विभाकबीरधाम समाचार, वन विभाग कबीरधाम, छत्तीसगढ़ अवैध लकड़ी माफियाग को एक अप्रैल की रात भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी रेंज में मुखबिर से सूचना मिली थी। वन टीम ने संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। चालक के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद लकड़ी समेत वाहन को जब्त कर लिया गया। भारतीय वन अधिनियम और छत्तीसगढ़ वनोपज नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम ने एमपी-सीजी बॉर्डर के धवईपानी इलाके में होटल-ढाबों पर भी अचानक छापेमारी की। मुकेश ढाबा से दो चट्टा और सरदारजी ढाबा से तीन चट्टा अवैध लकड़ी जब्त की गई। दोनों ढाबों के संचालक वैध अनुमति नहीं दिखा सके। उनके खिलाफ भी वन अपराध के अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई ढील नहीं दी जाएगी और लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 20:03 IST
कबीरधाम में वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध लकड़ी जब्त, बॉर्डर के ढाबों पर छापेमारी में खुलासा #CityStates #Crime #Kabirdham #KabirdhamNews #ForestDepartmentKabirdham #ChhattisgarhIllegalWoodMafia #SubahSamachar
