IPL Final 2026: समापन समारोह में सुरों से समां बांधेंगे कैलाश खेर, वरुण और मृणाल भी आ सकते हैं नजर

आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच के समापन समारोह में कैलाश खेर भी परफॉर्म कर सकते हैं। अभी तक कैलाश खेर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है लेकिन एक वायरल वीडियो देखकर फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा वरुण धवन, मृणाल पांडे और पूजा हेगड़े को भी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है, ये सितारेभी आईपीएल के फाइनल मैच से जुड़े इवेंट में शामिल हो सकते हैं। क्या आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे कैलाश सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कैलाश खेर अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह मास्क पहने नजर आ रहे हैं और किसी से बात करते दिख रहे हैं। इसी तरह एक और वीडियो भी वायरल है, जिसमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैलाश खेर का सॉन्ग बज रहा है, जूनियर आर्टिस्ट इस गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं। कैलाश के अलावा भी कुछ और बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल 2026 के समापन समारोहमें परफॉर्म कर सकते हैं। View this post on Instagram A post shared by Ahmedabad Live | Amdavad News, Events, Exhibition Promotions (@ahmedabad_live) IPL 2026 closing ceremony dancers rehearsal 🎬 pic.twitter.com/wc7dXEm9RP — Baljeet Singh (@ImTheBaljeet) May 29, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 11:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




IPL Final 2026: समापन समारोह में सुरों से समां बांधेंगे कैलाश खेर, वरुण और मृणाल भी आ सकते हैं नजर #Bollywood #National #KailashKher #KailashKherPerformAtIpl2026 #Ipl2026 #Ipl2026ClosingCeremony #Ipl2026AtNarendraModiStadium #NarendraModiStadium #SubahSamachar