UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय को होगा कायाकल्प
सावन के महीने से पहले ऐतिहासिक और पौराणिक कैलाश महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के लिए एक नए और भव्य रूप में तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने करीब 15.26 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर और यमुना तट पर सुंदरीकरण और विकास कार्य कराए हैं, जिससे यह स्थल अब धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन का भी एक प्रमुख केंद्र बन गया है। यमुना तट पर विकसित रिवर फ्रंट, रेड सैंड स्टोन से बने भव्य घाट, चौड़ी सीढ़ियां, आकर्षक पाथवे, दर्शन डेक और पवेलियन मंदिर की भव्यता को नई पहचान दे रहे हैं। वहीं भगवान शिव के डमरू की विशाल प्रतिकृति श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शाम के समय यहां का मनमोहक दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 21:50 IST
UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय को होगा कायाकल्प #CityStates #Agra #UttarPradesh #KailashMahadevTemple #Sawan2026 #YamunaRiverfront #ReligiousTourism #TempleBeautification #ShivaTemple #JaiveerSingh #SubahSamachar
