Delhi NCR News: कैरवी चौहान का दम, कराटे में जीता स्वर्ण
- तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने झटके कई पदकनई दिल्ली। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट सब जूनियर, कैडेट और जूनियर कराटे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कैरवी चौहान ने कुमिते वर्ग में स्वर्ण और काता वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।अविराज कुमार ठाकुर ने कुमिते में स्वर्ण और काता में कांस्य पदक हासिल किया, जबकि विश्वजीत असोलिया ने काता वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अरब खंडूजा ने कुमिते में रजत और हेमंत कश्यप ने काता में कांस्य पदक अपने नाम किया। पीयूष जैन जैन और वीरेन ने भी कुमिते वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयनित हो गए हैं, जो जून में देहरादून में आयोजित होगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 18:37 IST
Delhi NCR News: कैरवी चौहान का दम, कराटे में जीता स्वर्ण #KairaviChauhan'sPower #WinsGoldInKarate #SubahSamachar
