Pauri News: ककड़पाली–लूसी बांगापाणी सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली

श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत ककड़पाली-लूसी बांगापाणी सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि वन भूमि का पेंच फंसे होने से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था, कहा अब वन की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण की राह आसान हो गई है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि सड़क मार्ग के निर्माण के लिए वह लंबे समय से इस वन भूमि की सैंद्धातिक स्वीकृति दिलाने के प्रयासों में जुटे हुए थे। कहा अब स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण की अड़चने दूर हो गई हैं। सड़क निर्माण की आगे की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। ग्राम सभा के निवासी एवं प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष सुनय कुकसाल ने विधायक व लोनिवि से तत्काल सड़क निर्माण की आगे की कार्रवाई शुरू करने की मांग भी की। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 11, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: ककड़पाली–लूसी बांगापाणी सड़क को वन भूमि की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली #Kakarpali-LuciBangapaniRoadGetsIn-principleApprovalForForestLand #SubahSamachar