Ambala News: काली माता की मूर्ति स्थापित, शोभायात्रा में उमड़े लोग
मुलाना। ग्राम पंचायत में शनिवार को माता काली की भव्य मूर्ति स्थापना की गई। इस अवसर पर नगर में शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पंडित सतीश शांडिल्य के सानिध्य में मुख्य यजमान सौरभ कुमार-सपना और जनक राज-संतोष ने मूर्ति स्थापना की रस्म पूरी कीं। राजस्थान से विशेष रूप से मंगवाई गई माता काली और बाबा सबल सिंह की प्रतिमाओं की शोभा यात्रा रथ और बैंड-बाजों के साथ बाला सुंदरी मंदिर से होते हुए गांव पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर माता का स्वागत किया। दोपहर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाधिवास और फलाधिवास आदि विधियों के बाद हवन-पूर्णाहुति हुई। पंडित सतीश ने बताया कि मां काली की पूजा शक्ति और नकारात्मकता के विनाश का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में रवि व मंजू चानना की ओर से आयोजित भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 10, 2026, 03:51 IST
Ambala News: काली माता की मूर्ति स्थापित, शोभायात्रा में उमड़े लोग #KaliMataIdolInstalled #PeopleGatheredInProcession #SubahSamachar
