Kannauj Accident: हाईवे पर 'काल' बनी डीसीएम, खड़े वाहन में पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर घायल
कन्नौज जिले में जसोदा कस्बे में अलीगढ़-कानपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अडानी प्लांट के पास डीसीएम ने एक खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत मौके पर हो गई। दूसरे गंभीर घायल की मौत अस्पताल में हो गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब तीन बजे हुई। पिकअप में सवार लोग वाहन के पीछे बंधे एक जनरेटर को ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रही डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पलट गई। हादसे में पीलीभीत जिले के पियास गोटिया, ललौरी खेरा निवासी निरंजन लाल पुत्र तुलाराम, जो पिकअप चालक थे, की मौके पर ही मौत हो गई। इसी गांव के गंगाराम (50) पुत्र तेजराम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 12, 2026, 09:40 IST
Kannauj Accident: हाईवे पर 'काल' बनी डीसीएम, खड़े वाहन में पीछे से मारी टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर घायल #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar
