Kannauj Accident: ग्रीनफील्ड हाईवे पर बिछी लाशें; ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत और एक गंभीर घायल

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में अलीगढ़-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे लोगों को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे तीन लोगों की जान चली गई। यह हादसा सुबह करीब सात बजे सराय प्रयाग स्थित मोहन आइस कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ। कस्बा गुरसहायगंज के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी मन्नू (अनू) तिवारी अपने पिता बलवीर तिवारी और बेटी दिव्यातिवारी के साथ सुबह करीब सात बजे बुलेट मोटरसाइकिल से छिबरामऊ की ओर जा रहे थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 09:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj Accident: ग्रीनफील्ड हाईवे पर बिछी लाशें; ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत और एक गंभीर घायल #CityStates #Kanpur #Kannauj #UttarPradesh #KannaujNews #KannaujCrimeNews #KannaujRoadAccident #GreenfieldHighwayNews #GursahaiganjAccident #TruckCrushBike #SubahSamachar