Kannauj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- माफी मांगने के बाद भी मार डाला

कन्नौज जिले में छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर के पास एक पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान सौरभ वाल्मीकि (18) पुत्र मिंटू वाल्मीकि उसके पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर की गई। पुलिस ने मोबाइल से संपर्क करने पर मृतक के पिता और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले युवक के किसी घर में घुसने की बात को लेकर विवाद हुआ था। उनका कहना है कि घरवालों ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, बोले- माफी मांगने के बाद भी मार डाला #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar