Kannauj: ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत, दोस्त को गांव छोड़ने जा रहा था, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को मोहल्ला भैनपुरा निवासी गौरव शाक्य (20) पुत्र राजकुमार अपने मित्र ग्राम दलसिंगपुर कसावा निवासी रूद्र (22) पुत्र अशोक कुमार क़ो छोड़ने उसके गांव जा रहा था। तालग्राम रोड पर ग्राम बहबलपुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टककर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरो ने रूद्र को मृत घोषित कर दिया। रूद्र विद्या प्रकाश महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक को पकड़ लिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत, दोस्त को गांव छोड़ने जा रहा था, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar