UP: सनक या बीमारी? लड्डू नहीं खिलाया तो दर्जी का कत्ल, गमछे से गला घोंटकर सड़क पर घसीटा, CCTV में कैद हुआ मंजर
कन्नौज जिले में 15 दिन पहले जेल से छूटकर आए युवक ने लड्डू न खिलाने पर दर्जी को पहले पीटा, इसके बाद गले में गमछा बांधकर घसीटा। बाद में पटक कर मार डाला। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दर्जी प्लाट खरीदने के बाद अपने मित्र को लड्डू खिलाने गया था। शहर के मोहल्ला ताजपुर नौकास्त में पुरानी पुलिस लाइन स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी निजामुद्दीन (45) काॅलोनी में ही टेलरिंग का काम करते थे। परिजन के अनुसार मंगलवार को उन्होंने कॉलोनी के समीप ही प्लाॅट खरीदा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे मोहल्ला शेखाना में अपने दोस्त मुंतजिर के घर मिठाई लेकर गए थे। दरवाजा खटखटाने पर बहन बाहर निकली और बताया कि भाई अभी घर पर नहीं है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 05:14 IST
UP: सनक या बीमारी? लड्डू नहीं खिलाया तो दर्जी का कत्ल, गमछे से गला घोंटकर सड़क पर घसीटा, CCTV में कैद हुआ मंजर #CityStates #Kanpur #Kannauj #UttarPradesh #KannaujNews #KannaujCrimeNews #KannaujMurderNews #WasikMullaCriminal #TailorMurderCase #CctvMurderFootage #SubahSamachar
