Kanpur: 10 साल का इंतजार खत्म, केडीए बनाएगा पनकी पड़ाव से गंगागंज की जर्जर सड़क, 29.97 करोड़ से संवरेगा रोड

कानपुर में पनकी पड़ाव (सुंदरनगर) रेलवे क्राॅसिंग से गंगागंज कब्रिस्तान तक की करीब 10 साल से जर्जर सड़क केडीए बनवाएगा। केडीए इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित करेगा। इसके लिए 2997.57 लाख का बजट रखा गया है। वार्ड 53 में पनकी धाम मंदिर के गेट नंबर-2 से गंगागंज तक, तो सड़क निर्माण हो चुका है। लेकिन गंगागंज कब्रिस्तान से पनकी पड़ाव क्रॉसिंग तक का करीब चार 100 मीटर का मार्ग बदहाल है। यहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। बारिश में यह मार्ग तालाब बन जाता है। पहले नगर निगम और पीडब्ल्यूडी में इस मार्ग के निर्माण को लेकर विवाद था। अब केडीए इस मार्ग का जीर्णोद्धार कराएगा क्योंकि इस मार्ग पर बसे गंगागंज कॉलोनी, महावीरनगर व विद्यार्थीनगर जैसे इलाके केडीए की योजनाओं में ही बसाए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 14, 2026, 10:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: 10 साल का इंतजार खत्म, केडीए बनाएगा पनकी पड़ाव से गंगागंज की जर्जर सड़क, 29.97 करोड़ से संवरेगा रोड #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurDilapidatedRoad #KdaModelRoadKanpur #PankiPadaoGangaganjRoute #KanpurDevelopmentAuthority #SubahSamachar