कानपुर हादसा: पहले पति, अब बेटा भी चला गया ; मां के विलाप ने हर आंख नम कर दी, रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां

कानपुर में बिल्हौर के उत्तरीपुरा में पुरानी जीटी रोड पर यूनियन बैंक के सामने शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों युवकों की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों के सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। खजुरिया नेवादा गांव निवासी रघुवर (21) पुत्र महेश शुक्रवार की रात बुआ के लड़के राहुल और बहन कविता को बाइक पर बैठाकर उत्तरीपुरा कस्बे के शांति नगर मोहल्ला जा रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 12, 2026, 06:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर हादसा: पहले पति, अब बेटा भी चला गया ; मां के विलाप ने हर आंख नम कर दी, रफ्तार ने छीनीं तीन जिंदगियां #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #UtripuraRoadAccident #KanpurNews #BilhaurMlaMohitSonker #SpeedingBikeMishap #SubahSamachar