Kanpur Accident: ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, किशोरी की मौत और मौसेरा भाई-भाभी घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बरीपाल के पास टोल बचाने को अंदर से जा रहे ट्राला ने शुक्रवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठी किशोरी की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा मौसेरा भाई व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया। कानपुर देहात के कल्ला, पुखरायां निवासी राजेश सचान की बेटी राजा (16) अपने ननिहाल सिधौल आई थी। वह अपनी मौसी की बेटी की शादी में शामिल होने घाटमपुर आ रही थी। बाइक उसकी दूसरी मौसी का बेटा कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी प्रियांशु (25) चलाए हुए था। साथ में, प्रियांशु की पत्नी पूनम (22) भी बैठी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 05:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Accident: ट्राला ने बाइक सवारों को रौंदा, किशोरी की मौत और मौसेरा भाई-भाभी घायल, ग्रामीणों ने लगाया जाम #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar