Kanpur: अजय राय बोले- ब्राह्मणों को निशाना बना रही प्रदेश सरकार, एसआई भर्ती परीक्षा पर उठाए सवाल, कही ये बात
कानपुर में कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई के रोजा इफ्तार पार्टी में मंगलवार को महानगर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उप्र सरकार ब्राह्मणों को निशान बना रही है। पहले एक फिल्म के जरिये और अब सरकारी दस्तावेज यानी एसआई की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मणों को अवसरवादी बताकर। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों को साथ है। जाजमऊ में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में उन्होंने कहा कि वह स्वयं भूमिहार ब्राह्मण हैं। उनकी पार्टी के अपने पूरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रदेश में गैस सिलिंडर की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग परेशान हैं। इसकी वजह से वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद हो गई और अयोध्या की सीता रसोई का संचालन भी संकट है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 11:45 IST
Kanpur: अजय राय बोले- ब्राह्मणों को निशाना बना रही प्रदेश सरकार, एसआई भर्ती परीक्षा पर उठाए सवाल, कही ये बात #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #AjayRaiKanpurVisit #LpgCrisisUp #CongressIftarPartyJajmau #SiExamPaperControversy #SubahSamachar
