Kanpur: आम के पेड़ से लटका मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, जांच में जुटी पुलिस
महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार सुबह करीब 9 बजे आम के बगीचे में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान राजकुमार उर्फ माना कुशवाहा (50) निवासी हाथीगांव के रूप में हुई। शव नायलॉन की रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी ईशा और दो बेटे बीरेंद्र और नरेंद्र हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक 14 मार्च को सुबह घर से काम पर जाने की बात कहकर बाइक से निकला था। घर पर पत्नी से बच्चों की देखभाल करने व वापस न लौटने की बात कही थी। जिसको परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 13:51 IST
Kanpur: आम के पेड़ से लटका मिला बोरिंग मिस्त्री का शव, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #UpNews #SubahSamachar
