Kanpur: बीएसएफ जवान ने पिता को बेरहमी से पीटा, हाईवे पर घसीटा और बरसाई लाठियां, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर में महराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरवामीर गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बीएसएफ सेना का जवान अपने ही पिता को बीच हाईवे पर लाठिया बरसाते और घसीटते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुरवामीर के रहने वाले रमाशंकर गुप्ता पुत्र स्व. रामप्यारे गुप्ता उम्र करीब 55 वर्ष ने बताया कि उनका मंझिला बेटा सर्वेश बीएसएफ में है, जो छुट्टियों में आकर जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाते है और विरोध पर बुरी तरह से लाठियों से पीटते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:14 IST
Kanpur: बीएसएफ जवान ने पिता को बेरहमी से पीटा, हाईवे पर घसीटा और बरसाई लाठियां, जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar
