Kanpur: कारोबार को मिली समझौते की संजीवनी, कारोबारी बोले- सरपट दौड़ेगा निर्यात, बड़े बाजार के दरवाजे फिर खुले

अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार ढांचा समझौते की रूपरेखा जारी कर दी गई। अमेरिका की ओर से भारत पर लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ वापस लेकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है। सात फरवरी के बाद भेजे जाने वाले निर्यात ऑर्डरों पर नया टैरिफ शुल्क लगेगा। हालांकि नई व्यवस्था के बाद चमड़ा उत्पादों पर कुल टैरिफ 28 प्रतिशत और टेक्सटाइल पर 29 प्रतिशत के करीब शुल्क लगेगा। निर्यातकों का कहना है कि अमेरिका से निर्यात अवरोध दूर हो गया है। यह एक बड़ा समझौता है। शहर से उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा। चीन, वियतनाम, बांग्लादेश के मुकाबले टैरिफ की दर कम होने से और अमेरिका बाजार में उत्पादों की पहुंच और बढ़ेगी। हालांकि यह सहमति अंतरिम व्यापार ढांचा समझौते के तहत है द्विपक्षीय व्यापार समझौते में शुल्क और कम होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच दो फरवरी को फोन पर बातचीत के बाद टैरिफ घटा दिया गया था। अब व्यापार समझौते के प्रमुख मसौदों को सामने लाया गया है। अगस्त में लगे 50 प्रतिशत टैरिफ के बाद से अमेरिका को निर्यात ठप हो गया था। अब अमेरिका बाजार में फिर से कानपुर के उत्पाद छाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 08, 2026, 10:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: कारोबार को मिली समझौते की संजीवनी, कारोबारी बोले- सरपट दौड़ेगा निर्यात, बड़े बाजार के दरवाजे फिर खुले #CityStates #Kanpur #UttarPradeshNews #UpNews #LatestNewsInHindi #KanpurNews #KanpurPolice #AmericanTariffsOnIndia #SubahSamachar