Kanpur Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एंबुलेंस के इंतजार में बीता डेढ़ घंटा, चाचा की मौत और भतीजा घायल

कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने एंबुलेंस में सूचना देने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे तक न पहुंचने का आरोप लगाया। अंत में घायलों को पुलिस जीप से अस्पताल तक पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, अखरी गांव निवासी शिव नारायण (45) अपने चाचा रामकुमार (63) को बाइक पर बैठाकर सुबह करीब साढ़े छह बजे मिर्च की बेड़ खरीदने फतेहपुर के खुमानखेड़ा जा रहे थे। नरवल थाना क्षेत्र के मिराई गेट के पास पुरवामीर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 29, 2026, 05:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, एंबुलेंस के इंतजार में बीता डेढ़ घंटा, चाचा की मौत और भतीजा घायल #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar