Kanpur: जोन-1 की फाइलें गायब होने का मामला, दो बाबुओं का तबादला, अधिशासी अभियंता को नोटिस, महापौर की नाराजगी

कानपुर में जोन-1 से पार्षदों की फाइलें गायब होने के मामले को महापौर प्रमिला पांडेय ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने देर शाम जोन-1 के बाबू शिवम सिंह चौहान और आशुतोष मिश्रा का कैटल कैचिंग विभाग में तबादला करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।इस बाबत महापौर प्रमिला पांडे ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय के समिति कक्ष में इस जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों के पार्षदों संग बैठक की। बैठक में वार्ड-109 नाजिर बाग के पार्षद हाजी सुहैल अहमद, 76 हरबंश मोहाल के कौशिक बाजपेई, आकर्ष बाजपेयी, 94 के अनवर अली, 103 के फैजान रहमान, 107 के राशिद महमूद और वार्ड-71 सीसामऊ दक्षिणी के लियाकत अली ने जोनल कार्यालय से उनके क्षेत्रों की फाइलें गायब होने, विकास कार्य लटके रहने और जोन के बाबुओं पर बदसलूकी से बात करने, लापरवाही के आरोप लगाए। इस पर महापौर ने दोनों बाबुओं को जोन से हटाने के निर्देश दिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 10:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: जोन-1 की फाइलें गायब होने का मामला, दो बाबुओं का तबादला, अधिशासी अभियंता को नोटिस, महापौर की नाराजगी #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurMunicipalCorporationNews #MayorPramilaPandey #MunicipalCommissionerArpitUpadhyay #SubahSamachar