Kanpur: डिजिटल होगी जनगणना , महापौर ने किया 'स्व-गणना' पोर्टल का शुभारंभ; नागरिकों को देने होंगे 33 जवाब
आगामी जनगणना को लेकर कानपुर में बड़ी पहल शुरू हो गई है। शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील स्थित अपने कार्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने ऑनलाइन जनगणना 2027 के पहले चरण 'स्व-गणना' के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस बार नागरिकों को खुद अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने का विकल्प दिया जा रहा है। 7 से 21 मई तक चलेगा पहला चरण महापौर ने बताया कि स्व-गणना की यह प्रक्रिया 7 मई से शुरू हो चुकी है और 21 मई तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी। इस दौरान कानपुर के नागरिक अपने घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी साझा कर सकते हैं। पोर्टल पर नागरिकों को कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे, जो परिवार के सदस्यों, आवास और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 17:01 IST
Kanpur: डिजिटल होगी जनगणना , महापौर ने किया 'स्व-गणना' पोर्टल का शुभारंभ; नागरिकों को देने होंगे 33 जवाब #CityStates #Kanpur #KanpurCensus2027 #OnlineCensusIndia2027 #Self-enumerationCensusPortal #KanpurOnlineCensusRegistration #MotijheelNagarNigamCensus #SubahSamachar
