कोडीन सिरप कांड: ट्रांसपोर्टरों की कुंडली खंगाल रही एएनटीएफ, चार साल से चल रहा था खेल, दूसरे राज्य में भी दबिश

कानपुर के टीपी नगर में राजधानी इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट के गोदाम से कोडीन युक्त कफ सिरप की 25 हजार शीशियां बरामद होने के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में खलबली मच गई है। आरोपी मिहिर कुमार ठाकुर से पूछताछ में चार साल से सिरप के भंडारण और अलग-अलग स्थानों पर आपूर्ति की जानकारी मिलने के बाद एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) सक्रिय हो गई है। कानपुर और लखनऊ इकाई की संयुक्त टीम ट्रांसपोर्टरों की भूमिका खंगाल रही है। जांच में इंटेलीजेंस की मदद ली जा रही है। वहीं, यूपी से सटे एक प्रदेश में भी टीम भेजी गई है, जहां से बड़ी बरामदगी की उम्मीद जताई जा रही है। एएनटीएफ ने गुरुवार देर रात ट्रांसपोर्ट नगर के ढकनापुरवा स्थित मकान के गोदाम पर छापा मारकर कोडीन युक्त टर्बो-टी कफ सिरप के 250 कार्टन बरामद किए थे। इनमें करीब 25 हजार शीशियां थीं। बरामद सिरप की कीमत 2.97 करोड़ रुपये बताई गई है। मौके से बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मगरपट्टी निवासी मिहिर कुमार ठाकुर को पकड़ा गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 11, 2026, 11:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कोडीन सिरप कांड: ट्रांसपोर्टरों की कुंडली खंगाल रही एएनटीएफ, चार साल से चल रहा था खेल, दूसरे राज्य में भी दबिश #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurAntfRaid #CodeineSyrupSeized #TransportNagarCoughSyrupSmuggling #PharmaHubOverseasHaridwarSyrupCase. #SubahSamachar