UP: भक्ति और आस्था का केंद्र श्री नंदेश्वर धाम, सरसौल में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, यहां पूरी होती हैं मुरादें
कानपुर शहर से 25 किलोमीटर दूर नरवल तहसील के सरसौल में रेलवे लाइन के किनारे विराजमान श्री नंदेश्वर धाम सावन आते ही आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बन जाता है। सदियों पुराना यह अर्धनारीश्वर स्वयंभू शिवलिंग न सिर्फ कानपुर बल्कि पूरे देश से भक्तों को अपनी ओर खींचता है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यही वह पावन भूमि है जहां संत प्रेमानंद महाराज ने भी कुछ समय तपस्या की थी। सरसौल बस्ती से चार किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर को इच्छा पूर्ति शिवलिंग भी कहा जाता है। बुजुर्ग बताते हैं कि यह शिवलिंग सैकड़ों वर्ष पुराना और स्वतः प्रकट हुआ है। दर्शन मात्र से दुख दूर हो जाते हैं, इसलिए दूर-दराज से लोग यहां पैदल, बाइक और बसों से पहुंचते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 30, 2026, 09:40 IST
UP: भक्ति और आस्था का केंद्र श्री नंदेश्वर धाम, सरसौल में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, यहां पूरी होती हैं मुरादें #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #SarsaulNandeshwarDham #NarwalKanpur #SawanMelaKanpur #LordShivaTemple #UpLocalNews #SubahSamachar
