Kanpur Dehat Accident: बारिश में बंबा में गिरी एएसपी की कार, पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी से बचाई जान, सभी सुरक्षित

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम की हत्या के मामले की जांच कर लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की कार सोमवार रात करीब नौ बजे रसधान-देवीपुर मार्ग स्थित औडेरी बंबा पुलिया पर अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी। कार में पानी भरने से उसके दरवाजे लॉक हो गए। इससे कुछ देर के लिए सभी अंदर फंस गए। एएसपी आलोक प्रसाद ने मशक्कत कर कार का पिछला दरवाजा खोला और चालक व हेड कांस्टेबल के साथ बाहर निकलकर कार की छत पर पहुंच गए। इसी दौरान पीछे आ रहे सिकंदरा थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह और पुलिसकर्मियों ने तत्काल सीढ़ी मंगवाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 06:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur Dehat Accident: बारिश में बंबा में गिरी एएसपी की कार, पुलिसकर्मियों ने सीढ़ी से बचाई जान, सभी सुरक्षित #CityStates #Kanpur #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #SubahSamachar