Kanpur Dehat Accident: मदद के लिए चीखते-चीखते थम गईं चार सांसें, खुले शीशे से बच गई छह जिंदगियां, ऐसा था हादसा
नोएडा, औरैया के बाद अब कानपुर देहात में जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते चार लोगों की जान चली गई। त्रियोदशी संस्कार में अपनों का गम बांट कर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों की मदद के लिए चीखते-चीखते सांसें थम गईं। कार में मौजूद अन्य परिजन को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अपनों के शव देख सुरक्षित बचे लोग बदहवास नजर आए। शिवली कल्याणपुर मार्ग पर बैरी सवाई स्थित सांचुला माता मंदिर के पास सड़क किनारे गहरा तालाब है। इसके बावजूद भी जिम्मेदारों की ओर से तालाब के किनारे सुरक्षा के लिहाज से बाउंड्री नहीं बनवाई गई है। इसके चलते शुक्रवार देर शाम को अनियंत्रित वैन तालाब में जा गिरी। हादसे में कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री, उनकी पत्नी स्नेहलता, बेटी राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री, नाती शिव (2) की डूबने से मौत हो गई। वहीं, कार गिरने की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए मोर्चा संभाला।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 04:23 IST
Kanpur Dehat Accident: मदद के लिए चीखते-चीखते थम गईं चार सांसें, खुले शीशे से बच गई छह जिंदगियां, ऐसा था हादसा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurDehat #KanpurDehatNews #KanpurDehatCrimeNews #KanpurDehatAccident #SubahSamachar
