कलयुगी बाप: ठंडे पानी के टब में फेंकी गई मासूम ने तोड़ा दम; मां ने शव लेकर ससुराल में किया हंगामा, पढ़ें मामला

कानपुर के मसवानपुर में महिला ने अपनी पति पर शराब के नशे में उसे पीटने और एक साल की मासूम को ठंडे पानी से भरे टब में डालने का आरोप लगाया। पिता की इस करतूत से बच्ची की तबीयत बिगड़ गई जिसे मां ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक महीने तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद बच्ची ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। इससे आक्रोशित मां ने बच्ची का शव गोद में लेकर मायके पक्ष के साथ ससुराल पहुंची और हंगामा किया। पति पर बेटी की हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची रावतपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 07, 2026, 06:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कलयुगी बाप: ठंडे पानी के टब में फेंकी गई मासूम ने तोड़ा दम; मां ने शव लेकर ससुराल में किया हंगामा, पढ़ें मामला #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar