कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट: फरार गुप्ता बंधुओं पर 15-15 हजार का इनाम घोषित, मुंशी की जमानत खारिज, CA से पूछताछ
कानपुर में नकली सीमेंट बनाने के मामले में पुलिस ने भागे फर्म संचालक गुप्ता बंधुओं पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं, पुलिस ने शनिवार को नकली सीमेंट बनाने वाले गुप्ता बंधुओं के सीए शिवम गुप्ता से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने सीए से पूछा कि बीते तीन वर्षोंमें अडाणी ग्रुप से कितनी सीमेंट और किस ग्रेड की खरीदी गई। यदि बी-ग्रेड की सीमेंट खरीदी गई,तो उसका इस्तेमाल कहां-कहां हुआ। वहीं, डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कुछ जानकारी अडाणी ग्रुप से भी मांगी गई है। बता दें कि करीब 15 दिन पूर्व पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम ने पनकी के इस्पातनगर में दबिश देकर नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। फैक्टरी चलाने वाले सगे भाई नीरज व धीरज गुप्ता तब से भागे हुए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 01, 2026, 10:16 IST
कानपुर डुप्लीकेट सीमेंट: फरार गुप्ता बंधुओं पर 15-15 हजार का इनाम घोषित, मुंशी की जमानत खारिज, CA से पूछताछ #CityStates #Crime #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurCounterfeitCement #IspatNagarCounterfeitCementCase #PoliceCommissionerRaghubirLal #SubahSamachar
